Advertisment

DM के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी, 11 गिरफ्तार

नवादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार खनन विभाग की छापेमारी में बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खनन विभाग की टीम ने पुलिस लाइन की स्वाट टीम की सहायता से कादिरगंज क्षेत्र और सदर थाना क्षेत्र के मुशन बीघा एवं बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें इस अभियान के तहत कुल छह ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इस मौके पर कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया। सभी दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई एवं सभी दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। छापेमारी के दौरान लगभग 6.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई अवैध खनन को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बालू माफियाओं के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। जिला प्रशासन इसके लिए तत्पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, अमित शाह का पुतला फूंका

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...

EO Murder Case: विधायक सोनू सिंह ने आरोपों पर दी सफाई,...

 डेहरी नगर परिषद EO विमल कुमार हत्याकांड में पत्नी के आरोपों पर पहली बार LJP (रामविलास) विधायक सोनू सिंह बोले। कहा राजनीतिक साजिश के...