रंगीन मिजाज प्रोफेसर की रासलीला, छात्राओं को भेजा करता है अपनी अर्धनग्न तस्वीरें

Darbhanga: रंगीन मिजाज प्रोफेसर – मिथिला विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ0 अखिलेश कुमार

पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है.

बतलाया जा रहा है कि डॉ0 अखिलेश कुमार छात्राओं को अपनी अर्धनग्न तस्वीरें भेज

कर आधी रात को फोन कर अश्लील बातें करते हैं.

छात्राओं का आरोप है कि उन्हें नोट्स के लिए घर पर आने का दवाब बनाया जाता है,

विरोध करने पर रिजल्ट खराब करने की धमकी दी जाती है.

रंगीन मिजाज प्रोफेसर : मिथिला विश्वविद्यालय का मामला


एक छात्रा ने अपनी शिकायत के साथ चैट का स्क्रीनशॉट और कॉल रेकॉर्डिंग भी संलग्न किया है.

उक्त छात्रा ने बताया कि जब उसने प्रोफेसर का नम्बर ब्लॉक कर दिया, तब वह दूसरे नम्बर से कॉल कर परेशान करने लगे.

सब्र का बांध टूटने के बाद इसकी शिकायत की गयी. छात्राओं के द्वारा इसकी शिकायत मिलने के

बाद विभागाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने इस मामले में कुलपति को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया है.

रिपोर्ट-रवि झा

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...