अपनी फरियाद लेकर बांग्लादेशी शरणार्थी पहुंचे SSP कार्यालय

भागलपुर : भागलपुर जिला के पिरपैंती बाजार में कई वर्षों से बांग्लादेशी शरणार्थी शरण लिए हुए थे। जहां वह लोग रह रहे हैं वह रिफ्यूजी कॉलोनी के नाम से जाना जाता है। वहां दर्जनों शरणार्थी रह रहे हैं लेकिन अब सभी बांग्लादेशी शरणार्थियों पर गाज गिर गया है। वही के कुछ दबंगों और भू-माफियाओं द्वारा षड्यंत्र के तहत सभी दर्जनों बांग्लादेशी शरणार्थियों पर एससी-एसटी केस दायर कर दिया गया है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। जिससे सभी बांग्लादेशी शरणार्थी काफी परेशान हैं।

सभी रिफ्यूजी अपनी गुहार लगाने आज भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सोपा। वहीं पीड़ित बांग्लादेश की शरणार्थियों ने बताया कि हमलोग बांग्लादेश से आए शरणार्थी हैं लेकिन अब हमलोग यही शरण लेकर यही बस गए हैं। यही हम लोगों का व्यवसाय चलता है। यही बच्चे पढ़ाई करते हैं। अब हम लोगों को यहां से अगर षड्यंत्र के तहत परेशान किया जाएगा तो हमलोग कहां जाएंगे।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...