NEET Paper Leak Scandal : मुख्य आरोपी संजीव मुखिया गिरफ्तार

पटना : यूजीसी नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को पटना आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह इस गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। संजीव पिछले पांच मई 2024 को हुए नीट पेपर लीक के बाद से फरार चल रहे थे। ईओयू की टीम की बहुत दिनों से तलाश कर रही थी। संजीव मुखिया पर बिहार सरकार ने तीन लाख का इनाम रखा था।

संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बारे में नैय्यर हसनैन खान ने दी जानकारी

नीट पेपर लीककांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार कर लिया गया है। ईओयू की टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार की बीती रात की है। इस बात की जानकारी ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने जानकारी दी। इन्होंने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दानापुर पुलिस का पूरा सहयोग रहा। फिलहाल संजीव मुखिया से पूछताछ जारी है। बता दें कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा पांच मई 2024 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में पेपर लीक मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी। संजीव मुखिया और उसके गैंग ने कथित तौर पर पेपर लीक कराया।

EOU ADG Nayyar Hasnain Khan 22Scope News
संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बारे में नैय्यर हसनैन खान ने दी जानकारी

यह भी देखें :

संजीव मुखिया पर 4 मामले दर्ज

संजीव मुखिया नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ कुल चार मामले दर्ज हैं। वह इन सभी मामलों में फरार है। बिहार पुलिस ने उस पर तीन लाख रुपए का इनाम रखा है। पुलिस ने कहा है कि जो भी उसकी जानकारी देगा, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा नालंदा जिले के ही सोहसराय बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के शुभम कुमार की गिरफ्तारी के लिए भी इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को एक लाख रुपए का इनाम मिलेगा। वहीं, अरवल के करपी थाना के राजकिशोर कुमार पर भी एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

संजीव मुखिया कौन है?

संजीव मुखिया नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि वह नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड है। संजीव मुखिया पहले नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर काम करता था। बताया जाता है कि संजीव मुखिया ने हर छात्र से 40 लाख रुपये लेकर प्रश्न पत्र लीक किया था।

संजीव का नाम पहले भी कई परीक्षा घोटालों में आ चुका है

संजीव मुखिया का नाम पहले भी कई परीक्षा घोटालों में आ चुका है। 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक हुआ था, और उसमें भी इसका नाम सामने आया था। इसके अलावा, बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में भी वह जेल जा चुका है। उसका बेटा डॉ. शिव कुमार भी पीएमसीएच से एमबीबीएस है और वह भी अभी जेल में बंद है।

यह भी पढ़े : NEET Paper Leak : संजीव मुखिया पर कसा EOU का शिकंजा

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...