Breaking : NDA में शामिल RJD का 5वां विधायक

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बजट सत्र का बिहार विधानसभा में आज आखिरी दिन है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। राजद विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दी है। राजद विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। राजद के भरत बिंद को बीजेपी ने तोड़कर अपने पाले में ले लिया है। भरत बिंद भभुआ से राजद के विधायक हैं। बता दें कि अभी थोड़ी देर पहले राजद (RJD) के एक विधायक ने पार्टी छोड़ दी थी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ राजद विधायक भरत बिंद बैठे हुए दिखाई दिए।

बता दें कि वहीं विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दिन राजद के तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। कुल पांच विधायकों ने राजद पार्टी छोड़ दी है। वहीं कांग्रेस के दो विधायक भी एनडीए में शामिल हुए थे। महागठबंधन के कुल सात विधायक एनडीए में शामिल हो गए। बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। वहीं सदन में एनडीए (135), महागठबंधन (106) और दो निर्दलीय विधायक हैं।

राजद (RJD) के विधायक
1. प्रहलाद यादव
2. चेतन आनंद
3. वीना देवी
4. संगीता देवी
5. भरत बिंद
कांग्रेस के विधायक
1. मुरारी गौतम
2. सिद्धार्थ सौरव

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...