Breaking : थोड़ी देर में होगी NDA विधायक दल की बैठक, पहुंचने लगे नेता

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नई सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। आज यानी 19 नवंबर की सुबह एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की बैठक हुई थी जिसमें जदयू के जीते हुए 85 विधायकों ने सीएम नीतीश कुमार को विधायक दल के नेता चुने। वहीं बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में पार्टी की विधायक दल की बैठक हुई जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को 89 विधायकों ने उपनेता चुना। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बैठक होने वाली है। सभी जीते हुए विधायक धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल के नेता चुना जाएगा। एनडीए के 202 विधायक जीते हैं।

CM नीतीश पहुंचे विधानसभा के सेंट्रल हॉल

आपको बता दें कि एनडीए विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी सहित पार्टी के कई जीते हुए विधायक व नेता मौजूद हैं।

यह भी पढ़े : JDU विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह…

अंशु झा, अमित झा और स्नेहा राय की रिपोर्ट

लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक, मोबाइल के...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस को साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन...

ONGC Bokaro ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, 15 जुलाई तक चलेंगे...

Bokaro News: एसेट मैनेजर राजीव कुमार सिन्हा ने मंगलवार को ONGC CBM एसेट, बोकारो में 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक चलने वाले...

BJP कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान...