RJD विधायक दल के नेता चुने गए तेजस्वी, बैठक बीच में ही छोड़कर निकले लालू व राबड़ी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर बैठक चल रही है। तेजस्वी के सरकारी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, लोकसभा सांसद मीसा भारती और राज्यसभा सांसद संजय यादव के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता के साथ-साथ जीते हुए 25 विधायक और हारे हुए उम्मीदवार भी शामिल हैं।

बैठक में विधायक दल के नेता चुने गए तेजस्वी यादव

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव राजद विधायक दल के नेता चुने गए। बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना। राजद की बैठक में हार के कारणों की समीक्षा भी हुई। राजद की बैठक खत्म होने के पहले ही लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी निकल गए। लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ही पार्टी की सभी फैसला लेंगे। राजद तेजस्वी के नेतृत्व से चलेगा। बैठक के में लालू यादव ने फैसला लिया।

Tej 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी के सरकारी आवास पर RJD की बैठक, लालू, राबड़ी, मीसा व संजय मौजूद, हारे हुए उम्मीदवार भी शामिल

स्नेहा राय की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...