TT का हमलावर युवक गिरफ्तार, चंद घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा

पटना : पटना जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या-2 पर टिकट चेक करने के दौरान एक युवक दीपक झा के द्वारा चाकू से टीटी देवेश कुमार सिंह के ऊपर हमला कर घायल करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार युवक दीपक झा ट्रेनों में मोबाइल इयर फोन और एससरीज बेचने का कार्य निजी वेंडर के तौर पर किया करता है। जिससे शुक्रवार को पटना जंक्शन प्लेटफार्म संख्या-2 पर इंदौर इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन से उतरने के दौरान कथित तौर पर घायल टिकट उप महानिरीक्षक देवेश कुमार सिंह से सामना हुआ। जिस क्रम में आरोपी युवक दीपक झा से टिकट दिखाने को कहा गया। जिसके बाद टिकट उप महानिरीक्षक पर युवक द्वारा हमला कर फरार होने की बात कही जा रही है।

हालांकि रेल एसपी ने कहा कि वादी का बयान दर्ज कर रेल पुलिस इस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है। वहीं आरोपी गिरफ्तार युवक दीपक झा ने बताया कि घायल टिकट उप महानिरीक्षक देवेश कुमार सिंह द्वारा प्लेटफार्म के पूर्वी साइड ले जाकर उससे जबरन रुपए उगाही कर रहा था। जिससे वो इंकार कर रहा था। इसी बीच ये घटना हुआ है। बहरहाल, आरोपी के दिए बयान पर रेल पुलिस देवेश कुमार सिंह पर लगाए आरोपी की जांच की बात कही गई हैं। फिलहाल रेल पुलिस ने महज चंद घंटे में ही ब्लाइंड केस को सुलझा मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...