दिल्ली : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 150 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मीडिया को संबोधित किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में तावड़े के अलावा सांसद अनिल बलुनी और राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी सीट से उम्मीदवार होंगे। वहीं गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह चुनाव लड़ेंगे जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनावल लड़ेगे। बता दें कि दिल्ली के बीजेपी हेड क्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस किया जा रहा है।
बता दें कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश के 195 सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे। भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा का टिकट नहीं मिला।
बीजेपी की पहली सूची में
उत्तर प्रदेश (51), पश्चिम बंगाल (20), मध्य प्रदेश (24), गुजरात (15), राजस्थान (15), केरल (12), तेलंगाना (9), असम (11), छत्तीसगढ़ (11), दिल्ली (5), जम्मू-कश्मीर (2), उत्तराखंड (3), अरुणाचल प्रदेश (2), गोवा (1), त्रिपुरा (1), अंडमान (1) और दमन और दीव (1) सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी की पहली सूची में 28 महिलाएं, 27 एसटी, 18 एसटी, 18 ओबीसी और 47 युवा नेता शामिल हैं, जिनको लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है।
बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Highlights







