JDU की पहली लिस्ट जारी, प्रथम चरण के लिए 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानिये कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव
पटाना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर JDU ने भी पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। पटना में आयोजित जनता दल यूनाइटेड (JDU) की प्रेसवार्ता में दिग्गज नेताओं ने इसका ऐलान किया। पार्टी के अंदर कई दोर की चर्चा और मैराथन बैठक के बाद स्वयं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इस पर फाइनल मुहर लगा दी है।

लिस्ट में खास नामों पर गौर कर तो मुख्य उम्मीदवार हैं
आपको बता दें कि इस लिस्ट में वैसे सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं जो चिराग पासवान की पार्टी को दिए जाने की घोषणा की गई थी। लिस्ट में खास नामों पर गौर कर तो मुख्य उम्मीदवार हैं। रत्नेश सादा (सोनबरसा), विध्यासागर निषाद (मोरवा), धूमल सिंह (एकमा) और कौशल किशोर (राजगीर) सीट से हैं। वहीं विजय कुमार चौधरी, नरेंद्र नारायण यादव (आलमनगर), निरंजन कुमार मेहता (बिहारीगंज), रमेश ऋषि देव (सिघेंश्वर), कविता साहा (मधेपुरा), गडेश्वर साह (महिषी) और अतिरेक कुमार कुशेश्वरस्थान से हैं।
Highlights



















