Big Breaking : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 की सूची जारी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी 14 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से पार्टी की ओर से पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में अन्य प्रमुख नामों में रेणु देवी (बेतिया), प्रमोद कुमार सिन्हा (रक्सौल), श्यामबाबू प्रसाद यादव (पिपरा), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर) और मंगल पांडे को सिवान समेत कई नेताओं को टिकट मिला है। यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

Goal 7 22Scope News

औराई से कटा रामसूरत राय का टिकट

नंद किशोर यादव के अलावा मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रीगा से टिकट कटा गया है। औराई से रामसूरत राय का टिकट कटा है। एमएलसी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सिवान से प्रत्याशी बनाया गया है। जदयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की बीजेपी में घर वापसी हुई है। उन्हें सीतामढ़ी से प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी ओर बीजेपी ने खजौली से अरुण प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। उपेंद्र कुशवाहा के खाते में इस सीट के जाने की चर्चा थी।

टिकट कटने पर नंद किशोर यादव ने दी प्रतिक्रिया

पटना साहिब से नंद किशोर यादव का टिकट कटा है। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। भाजपा ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत है अभिनंदन है। पटना साहिब विधानसभा के लोगों ने मुझे लगातार सात बार विजयी बनाया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सबका आभार।

Nand Kishore Yadav 22Scope News

यह भी देखें :

BJP की 71 सीटों पर कैंडिडेट की पहली लिस्ट

1. बेतिया – रेणु देवी

2. रक्सौल – प्रमोद कुमार सिन्हा

3. पिपरा – श्यामबाबू प्रसाद यादव

4. मधुबन – राणा रणधीर सिंह

5. मोतिहारी – प्रमोद कुमार

6. ढाका – पवन जायसवाल

7. रीगा – बैद्यनाथ प्रसाद

8. बथनाहा – अनिल कुमार राम

9. परिहार – गायत्री देवी

10. सीतामढ़ी – सुनील कुमार पिंटू

11. बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा

12. खजौली – अरुण शंकर प्रसाद

13. बिस्फी – हरिभूषण ठाकुर बचौल

14. राजनगर – सुजीत पासवान

15. झंझारपुर – नीतीश मिश्रा

16. छातापुर – नीरज कुमार सिंह बबलू

17. नरपतगंज – देवंती यादव

18. फारबिसगंज – विद्यासागर केसरी

19. सिकटी – विजय कुमार मंडल

20. किशनगंज – स्वीटी सिंह

21. बनमनखी – कृष्ण कुमार ऋषि

22. पूर्णिया – विजय कुमार खेमका

23. कटिहार – तारकिशोर प्रसाद

24. प्राणपुर – निशा सिंह

25. कोढ़ा – कविता देवी

26. सहरसा – आलोक रंजन झा

27. गौरा बौराम – सुजीत कुमार सिंह

28. दरभंगा – संजय सरावगी

29. केवटी – मुरारी मोहन झा

30. जाले – जीवेश मिश्रा

31. औराई – रमा निषाद

32. कुढ़नी – केदार प्रसाद गुप्ता

33. बरुराज – अरुण कुमार सिंह

34. साहेबगंज – राजू कुमार सिंह

35. बैकुंठपुर – मिथिलेश तिवारी

36. सिवान – मंगल पांडेय

37. दरौंदा – कर्णजीत सिंह

38. गोरेयाकोठी – देवेश कांत सिंह

39. तरैया – जनक सिंह

40. अमनौर – कृष्ण कुमार मंटू

41. हाजीपुर – अवधेश सिंह

42. लालगंज – संजय कुमार सिंह

43. पातेपुर – लखेंद्र कुमार रौशन

44. मोहिउद्दीननगर – राजेश कुमार सिंह

45. बछवाड़ा – सुरेंद्र मेहता

46. तेघड़ा – रजनीश कुमार

47. बेगूसराय – कुंदन कुमार

48. भागलपुर – रोहित पांडेय

49. बांका – राम नारायण मंडल

50. कटोरिया – पूरण लाल टुडू

51. तारापुर – सम्राट चौधरी

52. मुंगेर – कुमार प्रणय

53. लखीसराय – विजय कुमार सिन्हा

54. बिहारशरीफ – सुनील कुमार

55. दीघा – संजीव चौरसिया

56. बांकीपुर – नितिन नवीन

57. कुम्हरार – संजय गुप्ता

58. पटना साहिब – रत्नेश कुशवाहा

59. दानापुर – रामकृपाल यादव

60. बिक्रम – सिद्धार्थ सौरव

61. बड़हरा – राघवेंद्र प्रताप सिंह

62. आरा – संजय सिंह टाइगर

63. तरारी – विशाल प्रशांत

64. अरवल – मनोज शर्मा

65. औरंगाबाद – त्रिविक्रम सिंह

66. गुरुआ – उपेंद्र दांगी

67. गया शहर – प्रेम कुमार

68. वजीरगंज – बीरेंद्र सिंह

69. हिसुआ – अनिल सिंह

70. वारसलीगंज – अरुणा देवी

71. जमुई – श्रेयसी सिंह

BJP List 22Scope News

BJP List 1 22Scope News

BJP List 2 22Scope News

 

 

BJP List 3 22Scope News

BJP List 4 22Scope News

यह भी पढ़े : NDA में सीट शेयरिंग पर जारी गतिरोध समाप्त ! चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर दी जानकारी…

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...