ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पं.बंगाल में बीते कुछ दिनों से राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है. ममता बनर्जी सरकार को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस गंगोपाध्याय ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है और आज तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक तापस राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और कयासों के बाजार गर्म हैं कि तापस राय अब टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

तापस राय ने अपने इस्तीफा को लेकर कहा कि मैं पार्टी के कामकाज के तरीके से वास्तव में निराश हूं. मैं पार्टी और सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के इतने सारे आरोपों से तंग आ चुका हूं. दूसरे, संदेशखाली मुद्दे को जिस तरह से संभाला गया, मैं उसका समर्थन नहीं करता. इसके साथ ही विधानसभा में टीएमसी के उप मुख्य सचेतक रॉय ने जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके आवास पर छापेमारी के दौरान कथित तौर पर उनके साथ नहीं खड़े होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की.

बंगाल में चल रही राजनीतिक उथल पुथल के बीच तापस राय के भाजपा नेता सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात होने की खबर है और ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं.सूत्रों की मानें तो तापस राय के साथ कई अन्य टीएमसी विधायक भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो आगामी चुनावों में ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती है.

  Also Read :  ममता बनर्जी बंगाल में अकेले लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस को इस तरह लगा बंगाल में झटका!

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...