कौन सी वह वजह है जिसके खिलाफ कांग्रेस आज स्टेट बैंक के बाहर करेगी विरोध-प्रदर्शन

रांचीः कांग्रेस पार्टी के सभी नेता आज राज्यभर में भारतीय स्टेट बैंक के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेगें। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आह्वान पर आज राज्यभर के पार्टी जिला अध्यक्षो को आज जिला मुख्यालय में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने विरोध-प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है।

पार्टी के कई बड़े नेताओं से प्रदर्शन में शामिल होने का अपील

राजेश ठाकुर ने इसमें कांग्रेस पार्टी के सभी पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्ष और कई वरीय नेताओं से इस प्रदर्शन में भाग लेने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें-बड़गाईं अंचल पर ईडी की फिर से छापेमारी से क्या और खुलेगें कई राज ! 

इस मामले में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक करार दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस योजना के द्वारा प्राप्त हुए चंदे को सार्वजनिक करने और उन्हें 6 मार्च के पहले चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था।

इस फैसले के बाद बीजेपी के कई बड़े बिजनेसमैन से संबंध होने के खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है और इसी डर की वजह से वह स्टेट बैंक को अपना मोहरा बनाकर उनके द्वारा की गई काले धन के स्त्रोत के जानकारी को रोकना चाहती है।

Vietnam Road Accident: राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने...

Vietnam Road Accident, रांची: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने की...

RIMS Ranchi TAVI: रिम्स में पहली बार सफल TAVI, झारखंड में...

RIMS Ranchi TAVI, रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ने हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक...

Jharkhand Bhawan Lift Accident: लिफ्ट में कई घंटे फंसा पूर्व सांसद...

Jharkhand Bhawan Lift Accident, पलामू: दिल्ली स्थित झारखंड भवन में 29 सितंबर को बड़ा हादसा टल गया। पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार झारखंड...