अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस करेगी देशभर में विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली : अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश में घमासान जारी है.

योजना को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार को घेर रही है.

वहीं आज कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन करेगी.

देशभर में हर विधानसभाओं में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

बताया जाता है कि प्रदर्शन में पार्टी के सांसद, विधायक और नेता भी शामिल होंगे.

अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता देशभर में

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शन करेंगे.

कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी तो वहीं मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी अग्निपथ योजना पर सवाल उठा दिए हैं.

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार- कांग्रेस

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस आज बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी. इससे पहले रविवार को कांग्रेस के कई प्रवक्ताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि मोदी सरकार सेना में भर्ती की ये योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. कांग्रेस नेताओं ने सरकार से नई योजना का फरमान वापस लेने की मांग दोहराई. अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध के सुर कम होने की बजाय धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं.

योजना को लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी उठाए सवाल

देश की ज्यादातर विपक्षी पार्टियां या फिर क्षेत्रीय दल हर कोई अग्निपथ योजना के बहाने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश में जुटी है, लेकिन इस बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ स्कीम पर सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने कहा कि चार साल की यह योजना सेना और नौजवान को बर्बाद करके रख देगी. चार साल के लिए भर्ती होने वाले नौजवान अपनी शादी को भी तरस जाएंगे. केंद्र सरकार को इस पर पुर्नविचार करना चाहिए. इससे पहले सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन के दौरान भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...