मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि और महिला दिवस की दी बधाई

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है।मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आएगा।

नीतीश ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। राज्य में शराबबंदी से महिलाएं अत्यधिक खुश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि संपूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...