ओबीसी आरक्षण,सरना कोड,खतियान को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति से मांगा समय

रांची: ओबीसी आरक्षण,सरना कोड,खतियान मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने सहयोगी इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है.

झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय की मांग करते हुए पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है कि झारखंड के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें सांसद व विधायक भी होंगे, इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते है.

इस मामले में जानकारी देते हुए विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा जायेगा. ज्ञापन में ओबीसी आरक्षण,सरना कोड,खतियान के मुद्दे शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से यथाशीघ्र समय देने का आग्रह किया गया है.

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि स्थानीय नीति और आरक्षण बिल को राजभवन ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए लौटा दिया है.

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...