गृहमंत्री को मिले पत्र में सरना धर्म कोड का जिक्र नहीं, सुदेश महतो ने उठाए सवाल

बोकारो : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सरना धर्म कोड को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल देश के गृहमंत्री से आर्थिक जनगणना के मुद्दे को लेकर मिलने गया था. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरना धर्म कोड को लेकर उन से चर्चा कर सकते थे. क्योंकि सरना धर्म कोड भी जनगणना का ही हिस्सा है. सुदेश महतो ने उक्त बातें बोकारो दौरे के दौरान कही.

सुदेश महतो से सरना धर्म कोड को लेकर प्रतिनिधिमंडल के द्वारा गृह मंत्री के समक्ष चर्चा नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब गृह मंत्री से मिलने का एजेंडा वाला पत्र उन्हें मिला तो, उसमें सरना धर्म कोड को लेकर कोई बात नहीं लिखी हुई थी. जब मुख्यमंत्री गृहमंत्री से लौटकर मिले तो उस पर मैंने मुख्यमंत्री से सरना धर्म कोड को लेकर चर्चा की. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अलग से बात की जाएगी.

सुदेश महतो ने कहा कि जनगणना में ही अलग से सरना के लिए एक कॉलम बनाने की मांग की जा रही है, जो गृह मंत्री से मिलने पर चर्चा करना उचित था. उन्होंने कहा कि आज इसको लेकर आदिवासी समाज नाराज हैं तो उनकी नाराजगी स्वाभाविक है. क्योंकि जिस सरना धर्म कोड को लेकर हम लोगों ने विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया था, उस बात को गृह मंत्री के समक्ष रखा जाना चाहिए था.

रिपोर्ट : चुमन

पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां पूरी, पीएम और गृहमंत्री को दिया गया निमंत्रण

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...