हाथियों की आवाजाही पर नजर के लिए सोशल मीडिया का सहारा

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला में हाथियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए जिला वन पदाधिकारियों का एक वाट्स ग्रुप बनाया गया है। इसमें कोल्हान के सारे डी.एफ.ओ के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओड़िसा के जिला वन पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। वन विभाग के करीब 34 पदाधिकारी इसमें शामिल है।

इस संबंध में जमशेदपुर वन प्रमण्डल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी ने बताया कि हाथियों की आवाजाही प्राप्त करने  में कठिनाईयाँ होती थी,जब तक आवाजाही की जानकारी प्राप्त होती थी, तब तक हाथी काफी नुकसान कर चुके होता थें। इस ग्रुप का नाम इंटर स्टेट ग्रुप रखा गया है।  ग्रुप में पडोसी राज्य ओड़िसा के मयुरभंज, रायरंगपुर के डी.एफ.ओ, रेंजर सहित कोल्हान के सभी डी.एफ.ओ को भी रखा गया है। इससे हाथियों की आवाजाही पर नजर रखी जाती है। अगर झारखंड में हाथियों का झूंड प्रवेश करता है तो हाथियों की आवाजाही की जानकारी ओड़िसा के डी.एफ.ओ ग्रुप में दे दी जाती है, साथ ही हाथियों के कॉरिडोर के आस-पास रहने वाले लोगों को सर्तक कर दिया जाता है, जिससे नुकसान संभावना कम हो जाती है। कोशिश की जा रही है कि बंगाल, वन विभाग के अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया जाय।

मालूम हो कि पूर्वी सिंहभूम जिला में सीमावर्ती राज्य बंगाल और ओडिसा से हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान हाथियों द्रारा जानमाल का नुकसान किया जाता है, जिसके कारण वन विभाग को भारी मुआवजा देना पड़ता है, साथ ही कानून व्यवस्था की समस्या भी पैदा होती है।

भ्रामक सूचनाओं से भरा सोशल मीडिया के दौर में बरकरार है भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...