जेवियर्स में मिड सेम की परीक्षाएं स्थगित

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज रांची में इस माह आयोजित होने वाली मिड सेमेस्टर व एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं सीयूईटी परीक्षा के कारण स्थगित कर दी गई है।

संत जेवियर्स कॉलेज की यूजी सेमेस्टर 6 की मिड सेमेस्टर परीक्षा 13 मार्च से निर्धारित थी। जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा अप्रैल माह में होगी, इसके लिए परीक्षा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

वहीं यूजी सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर-3 रिपीटर्स की एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। जो 18 मार्च से होने वाली थी, यह परीक्षाए अब 3 अप्रैल से होंगी।

इसके साथ ही यूजी एनईपी सेमेस्टर-1 की एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 3 अप्रैल से निर्धारित हैं। संस्थान के परीक्षा नियंत्रक बीके सिन्हा ने बताया कि सीयूईटी पीजी की परीक्षा को देखते हुए, परीक्षाएं स्थगित किए गए हैं।

ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। स्थगित हुए परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। बताते चलें सीयूईटी पीजी की परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक होगी।

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...

NEET UG 2026: OMR Sheet और स्कैन उत्तर जारी, 15 जुलाई...

एनटीए ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की ओएमआर शीट और स्कैन उत्तर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक प्रति प्रश्न 200...