जेयूटी : बीटेक, डिप्लोमा सहित एमबीए, एमटेक, बीबीए, बीसीए व फार्मा का परीक्षा कैलेंडर जारी

रांची: झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 का एकेडमिक व परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसके तहत डिप्लोमा प्रथम वर्ष के इवन सेकेंड सेमेस्टर की कक्षा 29 फरवरी से आरंभ होगी.

प्रथम मिड सेमेस्टर 18 से 24 मार्च, द्वितीय मिड सेमेस्टर 22 से 27 अप्रैल को होगी. इंड सेमेस्टर (विवि स्तर) की परीक्षा 24 जून से चार जुलाई तक होगी व रिजल्ट अगस्त में जारी होगा.

इसी प्रकार डिप्लोमा सेकेंडर इयर के तहत चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी. जबकि प्रथम मिड सेमेस्टर की परीक्षा चार से नौ मार्च, द्वितीय मिड सेमेस्टर की परीक्षा एक से छह अप्रैल तक होगी.

इंड समेस्टर (विवि स्तर) की परीक्षा 22 से 31 जून तक होगी. डिप्लोमा तीसरे वर्ष के तहत छह सेमेस्टर की कक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी. प्रथम मिड सेमेस्टर की परीक्षा एक अप्रैल से तथा द्वितीय मिड सेमेस्टर की परीक्षा चार मई से होगी. इंड सेमेस्टर की परीक्षा 22 से 31 जून तक होगी.

बीटेक (2023-27) द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं तीन मार्च से होंगी. प्रथम मिड सेमेस्टर की परीक्षा एक से छह अप्रैल तथा द्वितीय मिड सेमेस्टर की परीक्षा चार से छह मई तक होगी. इंड सेमेस्टर (विवि स्तर) के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 28 फरवरी तथा द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दो से 12 जुलाई तक होगी.

बीटेक सेकेंड इयर (सत्र 2022-26) की चौथे सेमेस्टर की कक्षा एक मार्च से होगी. जबकि इंड सेमेस्टर के तहत तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 28 फरवरी तथा चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दो से 12 जुलाई तक होगी.

बीटेक थर्ड इयर (सत्र 2021-25) छठे सेमेस्टर की कक्षा एक मार्च से होगी, जबकि इंड सेमेस्टर के तहत पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 28 फरवरी तक तथा छठे सेमेस्टर की परीक्षा दो से 12 जुलाई तक होगी.

बीटेक फोर्थ इयर (सत्र 2020-24) आठवें सेमेस्टर की कक्षाएं एक मार्च से होगी. उक्त सेमेस्टर की मिड सेमेस्टर की परीक्षा 25 मार्च से तथा द्वितीय मिड सेमेस्टर की परीक्षा 20 अप्रैल से होगी.

इंड सेमेस्टर के तहत सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 15 फरवरी से, आठवें सेमेस्टर की परीक्षा 20 से 25 मई तक होगी. विवि मे बी फार्मा, डी फार्मा, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए का भी कैलेंडर जारी कर दिया है.

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...