Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

 Birsa Munda Jail Chhath Puja News: Jharkhand Jails में छठ पूजा की धूम: 56 कैदियों ने रखा व्रत 

झारखंड की विभिन्न जेलों में छठ पूजा का आयोजन हुआ। रांची के बिरसा मुंडा जेल में 16 कैदियों सहित राज्यभर के 56 कैदियों ने छठ व्रत किया।Birsa Munda Jail Chhath Puja News : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा राज्य की जेलों में भी दिखाई दी। झारखंड की एक दर्जन से अधिक जेलों में कुल 56 कैदियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ व्रत किया। व्रतियों में महिला और पुरुष दोनों कैदी शामिल थे। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 8 महिला और 8 पुरुष कैदियों ने व्रत रखा। जेल परिसर में पूजा स्थल सजाया गया,...

Deoghar HDFC Bank Robbery Case Solved : पुलिस ने 11 अपराधियों को किया गिरफ्तार , HDFC Bank Loot Case Deoghar Exposed

देवघर के मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है और हथियार, नकदी, वाहन व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।Deoghar HDFC Bank Robbery Case Solved: देवघर: झारखंड पुलिस ने देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 11 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 सितंबर 2025 की है, जब मधुपुर के HDFC बैंक शाखा में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और तकनीकी निगरानी...

Bihar Election 2025: राजद की बड़ी कार्रवाई, 27 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित , RJD Expels 27 Leaders Ahead of...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें कई पूर्व विधायक और पदाधिकारी शामिल हैं।Bihar Election 2025 पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने 27 नेताओं को 6 वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। राजद की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि निष्कासित नेताओं पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने, विरोधी दलों को समर्थन देने और दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल...

सीएम चंपाई सोरेन ने 639 करोड़ के पीरटांड मेगा लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को किया शिलान्यास

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

गिरिडीह. राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को जैन समुदाय के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन पहुंचे और मधुबन मकर संक्रांति मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पीरटांड़ वासियों को सिंचाई प्रोजेक्ट की सौगात देते हुए 639 करोड़ के मेगा पाइप लाइन सिंचाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पीरटांड़ के 17 पंचायत के 165 गांवों को लाभ होगा। हेलिकॉप्टर से सीएम चंपाई सोरेन व मंत्री बसंत सोरेन का मधुबन पहुंचने पर जहां सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा सहित अन्य ने स्वागत किया। वहीं सीआरपीएफ कैम्प में गिरिडीह पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

मधुबन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले मधुबन के सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ के तलहटी से करीब एक किलोमीटर ऊपर आदिवासी समुदाय के सर्वोच्च पूजा स्थल मरांगबुरू मांझी थान में पूजा अर्चना करने पहुंचे। मांझीथान में उन्होंने पूरे विधि विधान के पूजा किया और मत्था टेका। इस दौरान सीएम ने मांझी हड़ाम को सम्मानित भी किया। पूजा स्थल पर पुजारी सुधीर बाश्के, दिशोम मांझी थान के अध्यक्ष सह मुखिया महावीर मुर्मु और मांझी थान के सदस्य सिकंदर हेंब्रम समेत आदिवासी समुदाय के कई लोग मौजूद थे।

सीएम चंपाई सोरेन ने सिंचाई प्रोजेक्ट को किया शिलान्यास

शिलान्यास समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 639 करोड़ के मेगा पाइप लाइन सिंचाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य के अलग हुए 24 साल हो चुका है। उन्होंने कहा कि पीरटांड़ दिशोम गुरु का कार्यक्षेत्र रहा है, लेकिन झारखंड राज्य अलग होने के बाद सत्ता में आई भाजपा की सरकार के द्वारा इस इलाके का कोई विकास किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ राज्य की जनता को गुमराह करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पूरे राज्य में विकास की गंगा बहने लगी, जिससे घबराकर भाजपा के लोगों ने हेंमत सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से हेमंत बाबू झुठे केस में फंसाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मजदूरों का पलायन इसी इलाके से होता है, लेकिन अब इस परियोजना के आने से अब मजदूरो को पलायन नहीं होगा। वे खेतों में काम कर खुशहाल बनेंगे। सिंचाई की पूरी व्यवस्था होने से साल में तीन तीन फसलों का उत्पादन होगा और हर एक व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न होंगे। सीएम ने केन्द्र सरकार पर झारखंड की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आवास योजना सहित अन्य योजनाओं में पक्षपात किया है, लेकिन हमारी सरकार अबुआ आवास से लेकर हर तरीके से रोजगार की व्यवस्था कर रही है।

जल संसाधन मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि पीरटांड़ उनके पिता दिशोम गुरु शिबु सोरेन की कर्मस्थली होने के कारण बचपन से ही यहां आने का मन रहा है। दिशोम गुरु इलाके में आश्रम चलाते थे जहां ग्रामीणों को शिक्षित करने के साथ ही अपने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। उनका प्रयास इलाके के हर खेत को पानी देने का रहा और यही प्रयास पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी किया। इस परियोजना के आने से 17 पंचायत के 165 गांवों को फायदा होगा और इसका श्रेय सदर विधायक सुदिव्य सोनू को जाता है। क्योंकि उन्होंने ही इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने का काम किया है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Related Posts

माले-भाजपा छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन, झामुमो नेता...

Giridih: सरिया प्रखंड के अमनारी पंचायत स्थित चौराटांड में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में माले और भाजपा से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने झारखंड...

Giridih: होटल कलश धाम में पुलिस-प्रशासन का छापा, संदिग्ध हालत में...

Giridih: सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम में मंगलवार को प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों के अनुसार, होटल...

Giridih: कोइरीडीह के टिंकू गुप्ता साइकिल से निकले अयोध्या धाम यात्रा पर

Giridih: सरिया प्रखंड के कोइरीडीह गांव निवासी टिंकू कुमार गुप्ता ने शनिवार को एक अनोखी यात्रा की शुरुआत की। वे लगभग 650 किलोमीटर लंबी साइकिल...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel