Madhu Koda के बड़े बोल-टाईगर जिंदा है, चंपाई सोरेन ऊंट है और रामदास तो…

Ranchi : पूर्व सीएम चंपई सोरेन आज बीजेपी में शामिल हो गए। चंपाई के बीजेपी में शामिल होने के बाद फिर से झारखंड की राजनीति गर्म हो चुकी है। पक्ष-विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व सीएम मधु कोड़ा (Madhu Koda) का भी बड़ा बयान सामने आया है। मधु कोड़ा ने चंपाई सोरेन को ऊंट बताया है वहीं नवनिर्वाचित मंत्री रामदास सोरेन की तुलना किसी भी एंगल से ठीक नहीं है।

Madhu Koda : झारखंड आंदोलनकारियों को हेमंत सोरेन ने बेइज्जत किया

झारखंड आंदोलन बनाने के सदस्यों में से एक चंपाई सोरेन हैं। उन्होंने शिबू सोरेन के साथ कर चुके हैं। झारखंड आंदोलनकारी जैसे लोगों को हेमंत सोरेन ने दरकिनार कर दिया है। लोबिन हेंब्रम जैसे आंदोलनकारी को भी हेमंत सोरेन ने अनदेखा किया। हेमंत सोरेन को जिससे भी अपनी कुर्सी से नुकसान होने का डर लग रहा है वैसे लोगों को वो अनदेखा करके बेइज्जती करके पार्टी से निकाल रहा है।

Madhu Koda के बड़े बोल-टाईगर जिंदा है, चंपाई सोरेन ऊंट है और रामदास तो...
Madhu Koda के बड़े बोल-टाईगर जिंदा है, चंपाई सोरेन ऊंट है और रामदास तो…

चंपाई के आने से सिर्फ कोल्हान ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में इसका लाभ मिलेगा। वहीं चंपाई के कुर्सी के लोभ के कारण बीजेपी में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोभ जैसी कोई बात नहीं है। यहां लोग विचार से मिल रहे हैं। जेएमएम जिस तरह से यहां के लोगों के साथ दगाबाजी कर रहा है, जनता के साथ वादाखिलाफी किया है। यह सब देखकर चंपाई सोरेन को घुटन महशूश हो रहा था।

Madhu Koda : चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री रहते हुए काम करने नहीं दिया गया

मुख्यमंत्री रहते हुए चंपाई सोरेन को काम करने नहीं दिया गया। हेमंत सोरेन चाहते थे कि रबर स्टाम्प की तरह चंपाई सोरेन काम करें। पर चंपाई सोरेन ने ये स्वीकार नहीं किया और वादाखिलाफी की पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होते ही चंपई सोरेन ने कहा है कि आने वाला दिन में जेएमएम का सफाया होगा और बीजेपी की पार्टी सरकार बनाएगी।

जेएमएम की जुमलेबाजी में जनता नहीं फंसने वाली

चंपाई सोरेन के आने से आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा। चुनाव में राज्यभर के 28 अनुसूचित जनजाति के सीट में से ज्यादा से ज्यादा सीट बीजेपी जीतने जा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है। जेएमएम की जुमलेबाजी में कोल्हान और झारखंड की जनता फंसने वाली नहीं है। 2019 में हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि सरकार बनते ही 5 लाख नौकरी देंगे कहा था मैं पूछना चाहता हूं कितनों को नौकरी मिला बताएं। पानी में लाठी मारने से कुछ हासिल होने वाला है। हेमंत सोरेन पानी में लाठी मार रहा है और कह रहा कि वह खूब मेहनत कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : पेगासस के द्वारा हमपर जासूसी करवाया जा रहा है-JMM 

वहीं चंपाई सोरेन के जगह पर रामदास सोरेन को नया मंत्री बनाने पर मधु कोड़ा ने कहा कि चंपाई सोरेन की बराबरी कोई नहीं कर सकता है। टाईगर बूढ़ा नहीं हुआ है उसमें अभी भी दहाड़ है। टाइगर जिंदा है। हेमंत सोरेन चाह रहे हैं कि रामदास को लाकर चंपाई सोरेन का भरपाई करेंगे, पर ऐसा कभी नहीं हो सकता है। चंपाई सोरेन ऊंट है और रामदास गधा है। ऊंट कितना भी बैठ जाए पर गधा से ऊंचा ही दिखेगा।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...