CM हेमंत के हाथों मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास

Dumka– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मसलिया रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ सीता सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन की मौजदगी भी रही. यहां बता दें कि मसलिया रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत दुमका के पहाड़ी क्षेत्रों वालें गांवों के भूमिगत पाइप लाइन के जरिये पानी पहुंचाने की योजना बनायी गयी है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस योजना का थ्री डी प्रिंट भी पेश किया गया. इस योजना के तहत दुमका के 276 गांवों में पानी पहुंचाने की योजना है.

मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से बदलेगी दुमका की तस्वीर

इस योजना को दुमका के इतिहास में एक क्रांतिकारी योजना मानी जा रही है. इसके तहत रानीश्वर प्रखंड के 72 गांव और मसलिया प्रखंड के 204 गांव में पानी पहुंचाने की योजना है.

इस योजना के पूरा होने के बाद किसानों को वर्षा जल पर की निर्भरता खत्म हो जायेगी.

कुल मिलाकर 22,283 हेक्टेयर खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जायेगा.

माना जा रहा है कि अगले तीन वर्षों में यह योजना पूरी होगी.

इस योजना के तहत 4 जगहों पर छोटे पंप हाउस बनाए जाएंगे.

उसके बाद इस पानी को लिफ्ट कर अगल बगल के खेतों में पहुंचाया जायेगा.

यदि किसी सिंचाई वाले क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण खेतों में पानी की मांग कम हो जाएगी तो

ऐसे समय में उस पानी को आसपास के तालाब को भरने की पूरी तैयारी की जा रही है.

इससे ग्रामीणों को अपने काम करने हेतु या फिर मवेशियों के लिए आराम से पानी मिल सकेगा

और पानी में कमी नहीं आएगी.

vlcsnap 2022 11 09 16h01m46s167 22Scope News

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कृषि सचिव की रही मौजूदगी

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...