मोदी जी के साथ सबको काम करने में गौरव महसूस होती है- विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का मंगलवार को बाढ़ में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बाढ़ के गोला रोड में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का भी अभिनंदन किया गया।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने में गौरव महसूस होता है। वहीं सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा में सबका ध्यान रखा जायेगा। उनसे जब पत्रकारों ने चिराग पासवान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सबका ख्याल रखा जायेगा। मुंगेर सीट पर उम्मीदवार के बारे में उन्होंने कहा कि उम्मीदवार किसी दल का नहीं बल्कि एनडीए का होगा और जीत भी हासिल करेगी।

Share with family and friends: