पटना : लोक आस्था का महापर्व छठ के महज कुछ दिन बचे हुए हैं और तैयारी अंतिम चरण में है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा और नगर आयुक्त कुमार अनिमेष प्रराशर ने घाटों का निरीक्षण किया। दीघा घाट से बांस घाट तक घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। घाट को लेकर डीएम ने निर्देश दिया। जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के कई पदाधिकारी मौजूद हैं।
डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घाटों पर आने जाने का रास्ता बनाया गया है ताकि छठ व्रती घाटों तक अपनी वाहन से आ सकते हैं। घाटों पर पर्याप्त मात्रा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ वॉच टावर बनाए गए हैं। लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम भी घाटों पर उपलब्ध रहेगी ताकि छठ व्रती को किसी प्रकार की समस्या ना हो।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















