Advertisment

रॉयल थाई काउंसलेट जनरल ने बोधगया की विधि व्यवस्था पर जताई गंभीर चिंता

रॉयल थाई काउंसलेट जनरल ने बोधगया में हो रहा है विदेशी महिला के साथ छिनतई पर उठाये सवाल, डीएम को लिखा पत्र।

गया : बोधगया में विदेशी महिला से छिनतई का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक विदेशी महिला रात में सुनसान जगह से जा रही है तभी एक अपराधी आता है और विदेशी महिला का पर्स छीनकर भाग जाता है। मामला बोधगया थाना क्षेत्र के वाटपा बुद्ध मोनास्ट्री के पास की है। वीडियो बीते सात मार्च की बताई जा रही है। हालांकि, महिला को अगले दिन थाईलैंड के लिए प्रस्थान करना था इसलिए उसने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। वही इसके बाद 10 मार्च को भी एक विदेशी महिला के साथ में छिनतई का मामला सामने आया है। दोनों विदेशी महिला थाईलैंड के रहने वाली बताई जा रही है।

रॉयल थाई काउंसलेट जनरल ने बोधगया की विधि-व्यवस्था पर जताई गंभीर चिंता

वही इस दोनों मामले को लेकर रॉयल थाई काउंसलेट जनरल कोलकाता ने गया के डीएम डॉ त्यागराजन एस एम के पास एक लेटर भेज कर बोधगया में थाई तीर्थ यात्रियों के साथ अलग-अलग दिन हुई लूट की घटनाओं के बाद विदेशी पर्यटकों के लिए सुरक्षित विधि व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। लेटर में हाल ही में बोधगया में दो अलग-अलग दिनों में थाई नागरिकों के साथ महाबोधि मंदिर के बंद होने के बाद बटर लैंप रोड का जिक्र करते हुए उसे रोकने के लिए सुझाव दिया गया है।

रॉयल थाई काउंसलेट जनरल ने बोधगया की विधि व्यवस्था पर जताई गंभीर चिंता

रॉयल थाई महावाणिज्य दूतावास ने डीएम को अनुरोध करते हुए लिखा है कि कृपया बोधगया की तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्यटकों की अधिक उपस्थिति वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नियमित रात्रि गश्ती, आपातकालीन सहायता के मामले में हर समय पुलिस बूथ पर पुलिस की नियुक्ति, सुनसान इलाकों में सीसीटीवी कैमरे की स्थापना, खास कर उन इलाकों में जहां मंदिर और गेस्ट हाउस है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...