बोधगया में थाईलैंड की महिला पर्यटक से बाजार में चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद

गयाजी : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बोधगया घूमने आई थाईलैंड निवासी विरवान प्रपोटम नामक महिला पर्यटक के साथ स्थानीय बाजार में खरीदारी के दौरान चोरी की घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर की संध्या महिला पर्यटक प्राची होटल के पास बाजार में शॉपिंग कर रही थी। इसी दौरान किसी बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके पिट्ठू बैग से नकदी और अहम दस्तावेज निकाल लिए बैग में 20 हजार, थाई बाट, 10 हजार भारतीय रुपए, ड्राइविंग लाइसेंस और दो क्रेडिट कार्ड शामिल था।

घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है

वही घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान में जुटी हुई है। पीड़ित विदेशी महिला ने बोधगया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Gaya Chori 1 1 22Scope News

CCTV में दिख रहा है कि ब्लू रंग का शाल ओढ़े हुए एक युवक ने महिला के पीठ पर टंगा हुआ पिट्ठू बैग से पर्स निकाल लेता है

आपको बता दें कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि ब्लू रंग का शाल ओढ़े हुए एक युवक ने महिला के पीठ पर टंगा हुआ पिट्ठू बैग से पर्स निकाल लेता है। उसके साथ एक और लड़का भी दिखाई दे रहा है। वहां से निकलने के बाद दोनों दो दिशा में चला जाता है। फिर दूसरे सीसीटीवी में दिख रहा है कि दोनों साथ हो जाता है। फिर तीसरी सीसीटीवी में दिख रहा है कि तीन लड़के साथ में हो जाते है। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लड़कों की पहचान करने में जुट गई है।

Gaya Chori 2 22Scope News

Gaya Chori 3 22Scope News

यह भी पढ़े : निगरानी टीम का एक्शन, एक लाख घूस के साथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...