दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, परिवार वालों ने पति पर लगाया आरोप

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज के लिए एक महिला को जहर पिलाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ऊचीटा गांव का है। बताया जाता है अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के पहलेजा गांव निवासी शीला कुमारी की शादी छह वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शकूराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव निवासी मिथुन कुमार से हुआ था। दोनों के संबंध अच्छे चल रहे थे। मृतक महिला के दो बच्चे भी हैं। कुछ दिनों से पति-पत्नी में झगड़ा झंझट हो रहा था।

मायके वालों ने आरोप लगाया है कि मृतक के पति द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी पैसा नहीं देने के कारण शीला कुमारी के पति ने जहर पिलाकर हत्या कर दिया गया है। इस घटना की सूचना स्थानीया थाने के पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा की घटना का कारण क्या है और इसकी मौत कैसे हुई है। मृतक के मायके वाले जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण पता चल सकेगा।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...

Bihar Flood Alert:बाढ़ और सूखे को लेकर Bihar Alert, मंत्री रत्नेश...

बिहार में संभावित बाढ़ और सुखाड़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर है। मंत्री रत्नेश सादा ने जिलों को राहत, बचाव, नाव, एसडीआरएफ...