महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिवार वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

सासाराम : खबर रोहतास जिला के बिक्रमगज से है। जहां बिक्रमगंज के नटवार रोड स्थित वार्ड नंबर-10 में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। वहीं मायके वालों ने पति पर ही ममता की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला ममता देवी के पिता का कहना है कि सोशल साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर उसकी बेटी की हत्या की गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के कारण उसकी बेटी का मोबाइल छीन कर भी उसके पति ने फेंक दिया था। इन्हीं सब कर्म से ममता की हत्या हुई है।

परिजनों ने मृतक को लेकर थाना पहुंचे, जमकर किया हंगामा

आक्रोशित परिजनों ने मृतक को लेकर थाना पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान सासाराम से बिक्रमगंज जाने वाली सड़क को जाम करने की भी कोशिश की गई। बता दें कि वारदात के बाद पति दीपू साह मृतक ममता देवी के शव को लेकर दाह संस्कार के लिए बक्सर निकल गया था। जैसे ही मायके के लोगों को सूचना मिली तो पुलिस से संपर्क किया गया। उसके बाद बक्सर पुलिस के सहयोग से शव को कब्जे में लिया गया। एंबुलेंस में बॉडी लेकर परिजन बिक्रमगंज थाना पहुंच गए।

यह भी देखें :

पति पर अपनी ही पत्नी की हत्या का यह आरोप लगा है

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के मामले में पति पर अपनी ही पत्नी की हत्या का यह आरोप लगा है। वहीं पत्नी के शव को एंबुलेंस में ही छोड़कर पति फरार हो गया। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के दो संतान भी है। वर्ष 2014 में इन दोनों की शादी हुई थी। लड़की राजपुर की रहने वाली थी।

यह भी पढ़े : महिला शिक्षका को अपराधियों ने मारी गोली

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...