जमशेदपुर में लगी भीषण आग…..

जमशेदपुर: जमशेदपुर में भीषण आग लगने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह घटना जमशेदपुर के करनडीह में घटी है जहां झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई है। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भीषण आग – लाखों के सामान जलकर खाक

आग इतनी जोरदार थी कि इस घटना में लाखों के कई ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए हैं। गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थी। गोदाम में आग की इतनी बड़ी घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ लें-आखिर किस मामले में उग्र हुए छात्र ! 

आनन-फानन में इस आगलगी की घटना की सूचना कर्मचारियों ने पहले विभाग के आला-अधिकारियोंं को दी उसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुट गई है।

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...