Breaking : भीषण आग, लगभग एक दर्जन घर जलकर खाक, 3 लोग झुलसे

बेतिया : बिहार के बेतिया जिला से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला पंचायत स्थित वार्ड नंबर-10 में अचानक भीषण आग लगी। बताया जा रहा है कि लगभग एक दर्जन घर बुरी तरह से जलकर खाक हुआ।

बता दें कि इस आगलगी में अनाज, बर्तन, कपड़ा, नगदी, साइकिल, बकरी और गाय समेत लाखों का समान जलकर खाक हुआ। ग्रामीणों की अथक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश हो रही है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम आग बुझाने में जुटी। इस आग से तीन लोगों की बुरी तरह से जलने की खबर है। ग्रामीणों के प्रयास से झुलसे हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग की लपटें बहुत ही तेज है।

राजन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img