लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक घर जलकर खाक

बेतिया : बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सरिसवा वार्ड नंबर-9 में सोमवार की बीती रात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। करीब एक दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए। इस अगलगी में सुरेश पासवान, जीतन पासवान, फूलसागर पासवान, दुखी पासवान, सिकंदर पासवान, झोटी पासवान, रामचन्द्र पासवान, जंगबहादुर पासवान और संतोष पासवान आदि दर्जनों लोगों का घर जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक लाखों की संपति का नुकसान हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस आगलगी में अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगदी रुपया, गहना और मवेसी समेत लाखों रुपए मूल्य की संपति जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़े : गुलाब बाग में मां दुर्गा केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सुबह पहुंचे लोग, मुंशी जले…

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...