सब्जी मंडी में भीषण आग, 7 दुकानें जलकर खाक

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें सात दुकानें जलकर खाक हो गई। दुकानों से उठती आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

7 दुकानें जलकर हुई खाक

भीषण आग की चपेट में आने से सात दुकानें जलकर खाक हो गई। दुकानदारों का कहना है कि आग कैसे लगी पता नहीं चल सका है। हमलोग रोज की तरह रात्रि आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब एक बजे जानकारी मिली की सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई है और कई दुकानें आग की चपेट में आ गई है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा तो देखा कि करीब सात दुकाने जलकर खाक हो गई। जिसमे तीन किराना दुकान, दो कपड़े की दुकान और एक अंडा की दुकान और मिट्टी के बर्तन की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आयी है कि संभवतः शार्ट सर्किट की वजह से किसी दुकान में आग लगी और देखते ही देखते इस आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

अग्निशमन दल समय पर नहीं पहुंचती तो हो सकती थी बड़ी घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी की दुकानों में आग लगने के बाद आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगी थी। इसी बीच दमकलकर्मियों ने आकर आसपास के घरों तक आग बढ़ने से रोका। लोगों का कहना है कि यदि दमकलकर्मी 20-25 मिनट और देरी से आते, तो पूरा सब्जी मंडी आग की चपेट में आ जाता।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...