केड़िया के 2 घरों में लगी आग, झुलसकर एक बच्चे की मौत

बांका : बांका के फुल्लिडुमार प्रखंड क्षेत्र के भीतिया पंचायत अंतर्गत केड़िया गांव के दो घरों में आग लग गई। जिसमें झुलस कर एक बच्चे की मौत हो गई। हजारों की संपत्ति भी जली। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे एवं बच्चे के शव कोपोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। वहीं सूचना पाकर अंचल निरीक्षक संजय मिश्रा
ने भी आगजनी की घटना से हुए नुकसान जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार उदय राय के घर में आग लगी। बाद में पड़ोसी परमानंद राय के घर तक आग फैल गई। उदय राय एवं उसकी पत्नी जमनी देवी पर नहीं थी। घर पर दो बच्चे थे। एक दो साल का एवं एक आठ नौ माह का था। आग की लपट देख कर बड़ा बच्चा तो भाग निकला लेकिन छोटा बच्चा तो पूर्ण रूप से झुलस गया। मौके पर उपस्थित मुखिया बबिता भारती एवं उनके प्रतिनिधि जितेंद्र जूनियर ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बच्चे की मौत से माता का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में झारखंड की मजबूत...

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy, जमशेदपुर: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में झारखंड की टीम ने केरल के खिलाफ पहले दिन मजबूत प्रदर्शन...

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...