Banka में तालाब में दो बच्चे की तालाब में डूब कर मौत

बांका: बांका के रजौन थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में ममेरा व फुफेरा भाई है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे गांव के बाहर बहियार स्थित तालाब में करीब दर्जनों बच्चे के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान गहराई में जाने से दोनों डूब गए। दोनों किशोरों के डूब कर मौत की खबर के बाद गांव में मातम छा गया वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

मामला रजौन थाना क्षेत्र के तेरहमाइल चकमुनिया गांव की बताई जा रही है। जहां दोनों बच्चे गांव के बहियार स्थित मो मिताइल के तालाब में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान दोनों बच्चे गहराई में चले गए और दोनों डूब गए। दोनों के डूब जाने पर गांव के अन्य बच्चों ने शोर मचाते हुए ग्रामीण व परिजनों को सूचना दी। बच्चों से सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, ग्रामीणों ने तालाब में दोनों को खोजना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला।

शव बाहर निकलते ही परिजन व ग्रामीण दोनों किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों किशोर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। दोनों किशोर की पहचान तेरहमाइल चकमुनिया गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज व बीवी सजबून के 12 वर्षीय पुत्र दिलबर तथा मोहम्मद एजाज व बीवी लाडो के 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आर्यन के रूप में की गई। दोनों मृतक किशोर आपस में ममेरा व फुफेरा भाई है। दोनों के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।

वही घटना की सूचना पर रजौन थाना के एसआई रवि कुमार पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। अंचल अधिकारी कुमारी सुषमा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए अस्पताल भेजा है। जांच रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार की ओर से मिलने वाले सहायता राशि दी जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- 15 जुलाई को Bihar Congress जिलाध्यक्षों के साथ करेगी समीक्षा बैठक

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

banka banka banka Banka Banka Banka

banka

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...