खगड़िया में सड़क हादसा में 7 की मौत, चार की स्थिति गंभीर

खगड़िया में सड़क हादसा में 7 की मौत

खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया है जहां एक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित विद्यानंद पेट्रोल पंप के निकट की है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग बारात से वापस लौट रहे थे तभी घटनास्थल के समीप एक ट्रैक्टर से भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर में तीन बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग चौथम प्रखंड क्षेत्र के थे जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

 

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...