Sita Soren के अगले कदम का है सबको इंतजार

रांची: झारखंड में राजनीतिक घटनाक्रम लगातार बदलते जा रहे हैं . जेएमएम में नेतृत्व की लड़ाई चरम पर पहुंच चुकी है.

सीता सोरेन (Sita Soren) के इस्ताफे के बाद उनका अलग कदम क्या होगा इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, इस्तीफे को लेकर सीता सोरेन ने जो पत्र जारी किया है उसमें पार्टी के साथ साथ परिवार को भी त्यागने की बाद कही है.

सीता सोरेन (Sita Soren) की यह नाराजगी हाल फिलहाल में सामने नहीं आई है वो लंबे समय से पार्टी के साथ साथ परिवार से भी नाराज चल रही थी .

चंपाई सोरेन की सरकार बनने के बाद उन्हें यह उम्मीद थी कि पार्टी और सरकार में उनका कद बढ़ेगा. लेकिन न ही पार्टी में और न ही सरकार में उनका कोई वरीयता दी गई.

मंत्री पद मिलने की उम्मीद में उन्होंने चंपाई सरकार का समर्थन तो किया लेकिन उन्हें इसके बावजूद मंत्री पद नहीं मिला. कुछ दिनों पहले जब सीएम चंपई ने यह बयान दिया था कि जेएमएम लोकसभा चुनाव होटवार जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ेगी तो सीता सोरेन एक बार फिर अपने को उपेक्षित करने लगी.

पार्टी सूत्र पहले भी कई दफा यह बात बता चुके हैं कि सीता सोरेन कभी भा कोई बड़ा कदम उठा सकती हैं सीता सोरेन अभी केवल पार्टी के सदस्यता के साथ परिवार को भी त्यागने की बात कही है.

लेकिन उन्होंने अभी तक विधायिकी से इस्तीफा नहीं दिया है. इस परिस्थिति में जेएमएमसीता सीता सोरेन (Sita Soren) के इस्तीफे को किस प्रकार से लेती है यह देखने वाली बात होगी.

वहीं इस मामले में बीजेपी की ओर से कोई बयान नहीं आया है. बीजेपी की ओर से इस मामले में केवल इतना ही कहा गया है कि बीजेपी अभी हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है,जेएमएम का यह अंदरुनी मामला है.

इस मामले में बीजेपी सूत्रों का कहना है कि जब तक सीता सोरेन विधायिकी से इस्तीफा नहीं देती है तब तक बीजेपी इस मामले में कुछ भी नहीं करेगी. अगर सीता सोरेन (Sita Soren) विधायिकी से इस्तीफा देती है और बीजेपी से संपर्क करती है तो इस मामले में आगे कुछ भी कहा जा सकता है.

Lok Sabha Election 2024 : राजमहल लोकसभा सीट से ये बड़े नेता होंगे झामुमो के उम्मीदवार ?

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...