Advertisment

चेन छीनने वाले कोढ़ा गैंग का सरगना गिरफ्तार

रांची: बरियातू पुलिस ने चेन छीनने वाले गिरोह के सरगना अविनाश कुमार उर्फ सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है. जबकि इस गिरोह के रोहित उर्फ राहुल तथा सुबोध अचिनाश उर्फ सन्नी कुमार फरार हो गये.

सन्नी कुमार ने चार घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. उसके पास से चार सोने की चेन, चोरी की बाइक, बाइक का हैंडल लॉक तोड़ने के लिए एल-की, चार पीस चेन व 10800 रुपये बरामद किये गये.

उसके पास से कई फर्जी आधार कार्ड मिले हैं, जिससे वह सिम खरीदता था. वह फर्जी आधार कार्ड से आसनसोल आदि से सिम खरीदता था. सन्नी व उसके गिरोह के सदस्य भुरकुंडा में किराये के मकान में रहते थे. वहां से आकर वे लोग रांची में घटना को अंजाम देकर भुरकुंडा भाग जाते थे.

बैंक से पैसा निकालकर जा रहे देवानंद कु गुप्ता के बैग से चोरों ने एक लाख रुपये की चोरी कर ली. कोतवाली पुलिस के अनुसार देवानंद चुटिया राम मंदिर के समीप रहने वाले हैं.

वह एसएन गांगुली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से तीन लाख रुपये निकाल कर जा रहे थे. इसी दौरान उनके बैग से एक लाख रुपये की चोरी कर ली गयी. इस बाबत कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है.

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...