Ranchi Crime: चेन छिनतई और बाइक चोरी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, दो सोनार भी शामिल

रांची पुलिस ने चेन छिनतई और बाइक चोरी करनेवाले अंतर जिला गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो सोनार भी शामिल हैं।


Ranchi Crime रांची: शहर में चेन छिनतई और बाइक चोरी करनेवाले अंतर जिला गिरोह के चार सदस्यों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी की चेन और आभूषण खरीदनेवाले दो सोनार भी शामिल हैं। कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 ग्राम सोने के टुकड़े और आभूषण, 240 ग्राम चांदी, 44 हजार रुपये, तीन स्मार्टफोन, एक बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।

Ranchi Crime:दलादली में छिनतई के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

पांच अगस्त को दलादली में चेन छिनतई की घटना के बाद दलादली टीओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस को गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद एसआइटी ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य हरमू के भट्ठा मुहल्ला में किराये के मकान में रहते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोकारो के पिंडराजोरा निवासी फनी सोनार, हजारीबाग के इचाक निवासी मो फहीम अंसारी, हिंदपीढ़ी के नेजाम नगर निवासी मो साकिब उर्फ देवा और सिल्ली निवासी दीपक सोनार के रूप में हुई है।


Key Highlights

  • रांची पुलिस ने चेन छिनतई और बाइक चोरी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।

  • गिरफ्तार आरोपियों में चोरी के आभूषण खरीदनेवाले दो सोनार शामिल हैं।

  • आरोपियों से सोना, चांदी, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद हुई।

  • मो साकिब उर्फ देवा पर 18 और मो फहीम अंसारी पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • रानी बागान में महिला से करीब 10 ग्राम सोने की चेन छिनतई की नयी घटना सामने आयी।


Ranchi Crime:दो आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार मो साकिब उर्फ देवा पर अरगोड़ा, डोरंडा और बरियातू समेत विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। वहीं, मो फहीम अंसारी के खिलाफ छिनतई और लूट के नौ मामले दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

Ranchi Crime:रानी बागान में महिला से 10 ग्राम की चेन छीनी

इधर, धरियातू के रानी बागान में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने पूजा कर लौट रही 54 वर्षीय कल्याणी सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना सीताराम मंदिर से लौटने के दौरान सुशीला अपार्टमेंट के पास सुबह करीब 9.43 बजे हुई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, काले रंग की बाइक पर सवार दो अपराधी अचानक महिला के पास पहुंचे और झपट्टा मारकर करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन छीनकर फरार हो गये। एक अपराधी ने सफेद शर्ट और दूसरे ने काली शर्ट तथा नीली पैंट पहन रखी थी। दोनों ने चेहरे पर काले रंग का हेलमेट लगा रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

India vs West Indies T20: रांची में मैच को लेकर सख्ती,...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच के लिए सुरक्षा कड़ी रहेगी। दर्शकों की एंट्री दोपहर 3 बजे...

Railway Special Train: हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए चलेंगी...

 दुर्गापूजा और दीपावली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें चलाएगा।Railway Special...

Hemant Soren Land Case: हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई, 2:15 बजे...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 30 सितंबर को दोपहर 2:15...