Advertisment

MUNGER में पुलिस पर ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, गिरफ्तार शराबी को छुड़ाया

MUNGER: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन फिर भी शराबबंदी को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट मोड में है और अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। लेकिन इस बीच बड़ी खबर है मुंगेर से जहां पुलिस ने अवैध शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और आरोपी शराबी को पुलिस की चंगुल से छुड़ा लिया।

पुलिस पर ग्रामीणों के हमले में पांच पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चण्डिकास्थान के निकट एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जीतेन्द्र उर्फ़ लोलो सहनी को शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़ा और ब्रेथ एनालाइजर से शराब की पुष्टि होने के बाद जैसे ही लेकर चली कि करीब 20 से 25 की संख्या में महिला पुरुष एकत्रित हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया।

पत्थरबाजी के बीच ग्रामीणों में पुलिस की चंगुल से जीतेन्द्र उर्फ़ लोलो को निकाल कर भगा दिया। पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं वहीं पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों के उग्र रूप को देख पुलिस मौके से वापस लौट गई। मामले में पुलिस ने 13 नामजद समेत 12-13 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है साथ ही दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है।

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...