
Advertisment
झारखंड की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह आज दिल्ली पहुंची हैं और आज ही वो बड़ा फैसला लेने वाली हैं.बताया जा रहा है की सीता सोरेन के जैसे ही पूर्णिमा भी भाजपा का दामन थाम सकती हैं. कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि अब तक नहीं की गई है. अब आनेवाले कुछ समय में यह कंफर्म होगा कि पूर्णिमा कौन सा बड़ा फैसला लेने वाली है.
Advertisment
Advertisement



