’40 सीट जीतकर PM मोदी की झोली में डालेंगे’

222
'40 सीट जीतकर PM मोदी की झोली में डालेंगे'
Advertisment

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली से पटना लौट चुके हैं। बताया जा रहा था कि कुशवाहा नाराज चल रहे हैं। लेकिन कल बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से बातचीत हो गई और सब फाइनल हो गया। कुशावाहा को बिहार में एक लोकसभा और एक विधान परिषद की सीट दी गई है। इस बीच पटना में न्यूज 22 स्कोप से उपेंद्र कुशवाहा ने खास बातचीत की। कुशवाहा ने कहा कि इस बार बिहार की सभी 40 सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे और तीसरी बार पीएम की कुर्सी पर बैठाएंगे।

Advertisment

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जो खबरें चल रही थी कि वह एनडीए से नाराज हैं। ऐसे में लेकर इन सभी खबरों के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने सभी सस्पेंस खत्म कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमें कोई नाराजगी नहीं है। हमें जो सीट मिली है उसमें खुश हैं। कौन पार्टी नहीं चाहती हैं कि सबसे ज्यादा सीट हमें मिले। वहीं आगे उन्होंने कहा कि हमें एक लोकसभा सीट तो एक बिहार विधान परिषद का सीट मिला है। उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि हम एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं और 40 की 40 लोकसभा सीट जीतेंगे।

यह भी पढ़े : कुशवाहा की नाराजगी हुई दूर, मना ली तावड़े 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement