DM ने किया विद्यालय का निरीक्षण, प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार

जहानाबाद : जहानाबाद के डीएम अलंकृत पांडे आज यानी बुधवार को शहर के आदर्श उंटा मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने प्रधानाध्यापक को कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी लिया। गौरतलब हो की नई डीएम पदभार ग्रहण करते हीं विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण कर रही हैं। दो दिन पहले अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसमें कई कर्मी का वेतन भी बंद किया था। नए डीएम के तेवर से सरकारी कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग के बैठक में डीएम ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया था कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होना चाहिए। किसी भी हाल में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि जो लोग भी कार्य में लापरवाही करेंगे उन पर कार्रवाई किया जाएगा। शिक्षा विभाग के बैठक में उन्होंने कहा था कि विद्यालय का निरीक्षण करूंगी और छात्र एवं छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी लिया जाएगा की बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है। आज जैसे ही अचानक डीएम का काफिला विद्यालय पहुंचा शिक्षकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मध्यान भोजन का भी जांच किया।

इस दौरान डीएम ने गैस चूल्हा पर खाना नहीं बनते देख प्रधानाध्यापक को फटकार भी लगाई और कई आवश्यक निर्देश दिया कि सही ढंग से मध्यान भोजन का संचालन किया जाए। बच्चों को सही समय पर मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने बताया कि चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर यह देखा जा रहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदान केंद्र में सारी सुविधा उपलब्ध है कि नहीं जो भी कमियां है उसे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...