Breaking : कांग्रेस के हुए पप्पू

पटना : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर में जाप पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया। पार्टी प्रमुख राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्य प्रवक्ता पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान की मौजूदगी में जाप पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया। इस सियासी घटनाक्रम से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह नाराज हैं।

बताया जा रहा है कि पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े सकते हैं। उनकी पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। उनके बेटे सार्थक भी कांग्रेस में शामिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल कराने के पीछे प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहम भूमिका निभाई।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी तीन चुनाव लड़ी। इसमें दो विधानसभा और एक लोकसभा का चुनाव शामिल है। इस पार्टी ने लंबा संघर्ष किया है। हमारी पार्टी सेवा, न्याय और संघर्ष के लिए जानी जाती है। हमारी पूरी विचारधारा कांग्रेस की आइडियोलॉजी के साथ रही है। कांग्रेस की विचारधारा हमेशा हमें ऊर्जा देती रही है। हमारी राजनीति की नींव सेक्यूलर रही है। किसी भी धर्म पर कोई हमला नहीं। हर परिस्थिति में दूसरे के विचारों का सम्मान मेरा इतिहास रहा है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...