Breaking: Arvind Kejriwal से पूछताछ के लिए ईडी को मिली छह दिनों की रिमांड

दिल्ली. शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पूछताछ के लिए ईडी को छह दिनों की रिमांड मिली है। इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी।

शराब घोटाला मामले में Arvind Kejriwal गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद कल शाम ही उनके घर पर ईडी की टीम ने छापेमारी की थी। साथ ही मामले में ईडी की टीम सीएम केजरीवाल को 10वां समन सौंपा कर उनसे पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Cesto mart add 11 22Scope News

बता दें कि कल ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए गिरफ्तारी से राहत देने से इनकर कर दिया था। इससे पहले कोर्ट ने अरिवंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को समन दिये जाने को लेकर ईडी से भी ठोस सबूत मांगा था। वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन सुनवाई होने से पहले ही याचिका वापस ले ली।

शराब घोटाला मामले में ये भी जेल में बंद

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। अब इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Siwan Liquor Smuggling: पुलिस ने शुरू किया पीछा तो कार छोड़...

Siwan Liquor Smuggling: बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...