Breaking : बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग तकरीबन तय

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं प्रथम चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग तकरीबन तय हो गई है।

बता दें कि बिहार महागठबंधन में शामिल राजद (26), कांग्रेस (9), सीपीआई एमएल (3), सीपीआई एक और सीपीएम एक सीट दी जाएगी। आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को 12:15 बजे संभव है। प्रेस कांफ्रेंस में बिहार महागठबंधन के आला नेता मौजूद रहेंगे। कल तेजस्वी यादव औपचारिक घोषणा करेंगे। पटना के राजद कार्यालय में बिहार महागठबंधन के नेता घोषणा करेंगे।

कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव

राजद – पाटलिपुत्र, बक्सर, शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बांका, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, गया, जमुई, हाजीपुर, वैशाली, नवादा, उजियारपुर, सारण, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, जहानाबाद और झंझारपुर।

कांग्रेस – समस्तीपुर, सासाराम, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, सुपौल और पटना साहिब।

लेफ्ट – आरा, काराकाट, नालंदा, बेगूसराय और खगड़िया।

यह भी पढ़े : नामांकन से पहले गया में महागठबंधन की बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...