नामांकन से पहले गया में महागठबंधन की बैठक

गया : लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन का कल यानी गुरुवार को आखिरी दिन है। आज ऐसे में इंडी महागठबंधन के कई प्रत्याशियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक किया। पूर्व मंत्री सह बेलागंज विधायक डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव के रामपुर स्थित आवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें महागठबंधन के गया लोकसभा के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत और औरंगाबाद संसदीय सीट से राजद के प्रत्याशी अभय कुशवाहा शामिल हुए। वहीं कल गया लोकसभा से कुमार सर्वजीत और औरंगाबाद से अभय कुशवाहा नामांकन करेंगे।

इस दौरान कुमार सर्वजीत ने पत्रकारों को बताते हुए कहा कि कल हमारा नॉमिनेशन 11 बजे है और खेल परिसर में सभा है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया है कि लोकतंत्र के इस माह पर्व में हमें आशीर्वाद देने जरूर आएंगे। वहीं औरंगाबाद प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा बंधु पूरे मजबूती के साथ महागठबंधन के पक्ष में वोट देंगे और एक नया इतिहास बिहार में रचने का काम करेंगे। बिहार परिवर्तन की धरती रही है और निश्चित तौर पर यहां से परिवर्तन का आगाज स्पष्ट पेज पर चुनाव में होगा।

वहीं औरंगाबाद सीट के लिए संसय होने के सवाल पर अभय कुशवाहा ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। औरंगाबाद में महागठबंधन की बैठक हुआ है कांग्रेस के भी नेता थे। यह बातें सिर्फ मीडिया ही चल रही है, जिसमें कोई तथ्य नहीं है। वहीं पूर्व मंत्री और जहानाबाद लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार हमलोग झंडा फहरा देंगे। हमारा किसी और से कंपीटीटर नहीं है, महागठबंधन की अपनी पहचान है और अपनी ताकत है। उसी ताकत के बदले हमलोग जीतने वाले हैं।

यह भी पढ़े : टिकट मिलने के बाद सर्वजीत ने पिता को किया याद, हुए भावुक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...