Arrah Accident : बेलगाम बस ने एक आइसक्रीम विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत

आरा : जिले के चारपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह बेलगाम बस ने एक आइसक्रीम विक्रेता को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बस चालक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे व उक्त चालक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर शव देवकुड़ा को सड़क के बीचो-बीच रख सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा। वहीं मौके पर पहुंची चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस बल स्थानीय ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगे है। जानकारी के अनुसार, मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव निवासी स्व. कन्हैया तिवारी के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण तिवारी है।

बेलगाम बस

यह भी पढ़े : Breaking : भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...