महागठबंधन के पास उम्मीदवारों का टोटा,डूबती हुई नाव में सवार होने से भाग रहे हैं लोग :  प्रतुल शाहदेव

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज तक महागठबंधन के द्वारा झारखंड में सिर्फ तीन उम्मीदवारों की घोषणा पर तंज करते हुए कहा है कि महागठबंधन के पास उम्मीदवारों का टोटा है।

महागठबंधन के नेता डूबती नाव की सवारी से बचते दिख रहे हैं। इसलिए अभी तक सिर्फ तीन नाम की घोषणा हुई।प्रतुल ने कहा कि इसके उलट एनडीए गठबंधन से अब तक सारे उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है और सब प्रचार कर रहे हैं। 11 उम्मीदवारों की घोषणा तो एक माह पूर्व ही हो गई थी।

प्रतुल ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी रोज फार्मूला बदलने की खबरें आती हैं।कभी 5-6-2-1 तो कभी 7-5 -1-1 । गठबंधन के लोगों को सिर्फ ज्यादा से ज्यादा सीटों को हथियाने की चिंता है। जनता के बारे में इन्होंने अपनी कोई सोच या योजना उजागर नहीं की है।अंततः ऐसा ना हो कि महागठबंधन को जनता ही झारखंड से नौ दो ग्यारह कर दे।

प्रतुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर प्रधान मंत्री बनाने के लिए पूरे देश में राष्ट्रवाद और विकास की आंधी चल रही है।इस आंधी का सामना करने के लिए महागठबंधन के नेता हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।

प्रतुल ने कहा की महा गठबंधन के भीतर खाने से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर नेताओं में एक दूसरे को ‘पहले आप,पहले आप’ कहने वाली स्थिति दिख रही है।ऐसा प्रतीत होता है कि धर पकड़ के और आरजू मिन्नत कर पिछले बार के चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों को ही खोज-खोज कर लड़ाने की तैयारी की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img