महागठबंधन की बैठक में छाया रहा जातीय जनगणना का मुद्दा, कांग्रेस और वीआईपी को महागठबंधन में शामिल होने का मिला न्योता

महागठबंधन की बैठक में अब तक जातीय जनगणना नहीं किये जाने पर साधा गया निशाना

Patna– राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की बैठक में अब तक जातीय जनगणना की शुरुआत नहीं किये जाने पर निशाना साधा गया है. महागठबंधन ने अपना रिकार्ड कार्ड जारी करते हुए सत्ता पक्ष से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अफसरशाही को लेकर कई सवाल पूछे. खास बात यह रही कि एक बार फिर से कांग्रेस को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया गया. कहा गया कांग्रेस को किसी ने भी महागठबंधन से नहीं हटाया था, कांग्रेस खुद ही गठबंधन से अलग हुई थी.

कांग्रेस और वीआईपी को मिला महागठबंधन में शामिल होने का न्योता

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा  बिहार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस एक बार फिर से महागठबंधन में शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा, यह न्योता वीआईपी के लिए भी है. हर वह पार्टी जो बिहार और बिहारियों के हित में काम करना चाहती है, उसकी लड़ाई लड़ रही है, उसका इस गठबंधन में खुले दिल से स्वागत है. इस बैठक में राजद सहित तीनों वामदल के सभी नेता मौजूद रहे.

mahagathbandhan 22Scope News

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार बने 1 वर्ष से भी अधिक हो गए हैं, लेकिन अब तक सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया. महागठबंधन के सभी दलों के साथ मिलकर सरकार का का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा.

 संपूर्ण क्रांति दिवस पर विपक्ष की ओर से जारी होगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

आगामी 5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड तेजस्वी यादव जारी करेंगे. बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज भी युवा बेरोजगार सड़क पर भटक रहे हैं, सरकार को बताना चाहिए कि रोजगार के उस वादे का क्या हुआ.

एनडीए कांग्रेस को राजद से मुकाबले के लिए नहीं मिल रहा है कोई उम्मीदवार-विजय प्रकाश

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...